महुआ में पुलिस के स्टिकर लगी बाइक से शराब जब्त, आरोपित को भेजा जेल

Published by :SHAH ABID HUSSAIN
Published at :28 Apr 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ में पुलिस के स्टिकर लगी बाइक से शराब जब्त, आरोपित को भेजा जेल

महुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाना परिसर से पुलिस के स्टिकर लगी एक बाइक जब्त कर ली है.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाना परिसर से पुलिस के स्टिकर लगी एक बाइक जब्त कर ली है. इस बाइक की डिक्की से एक बोतल विदेशी शराब की बरामद की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया. पुलिस ने आरोपित पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि सोमवार को पुलिस के स्टिकर लगी बाइक से एक युवक थाना परिसर आया. पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बाइक की डिक्की में शराब है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बाइक की डिक्की से 300 ग्राम विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की गयी. पूछताछ में युवक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जो तीसीऔता थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद बाइक को जब्त करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की छानबीन में जानकारी हुई कि आरोपित हमेशा शराब के नशे में रहता है. इसी क्रम में ये बिना किसी काम के थाना परिसर में पहुंच गया था. पुलिस यह जानकारी लेने में जुटी है कि आरोपित की बाइक पर आखिर पुलिस स्टिकर कैसे लगा हुआ है. पुलिस आरोपित के परिवार में या रिश्तेदारी में पुलिस विभाग से जुड़े किसी कनेक्शन की जांच में भी जुटी है.

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन