जिले में 28,381 परिवारों का पक्के घर में हुआ गृह प्रवेश, 43,076 आवासों को मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

लाभुक के साथ जिला पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले के 28,381 परिवारों को पक्का मकान मिला। 50 लाभुकों को चाबी सौंपी गई और सौर ऊर्जा के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

PM Awas Yojana : हाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को जिले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पटना के बापू सभागार से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवासों की प्रतीकात्मक चाबी वितरण के साथ राज्य सरकार के लक्ष्य आवंटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसका सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में किया गया. जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

50 लाभुकों को मिली घर की चाबी, 50 को स्वीकृति पत्र

जिला स्तरीय कार्यक्रम में आवास निर्माण पूरा कर चुके 50 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी और बधाई पत्र प्रदान किया गया. वहीं, 50 नवस्वीकृत लाभुकों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र दिया गया. गुरुवार के कार्यक्रम के दौरान जिले के कुल 28,381 परिवारों का पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया गया.

43,174 के लक्ष्य के विरुद्ध 43,076 आवास स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जिले के लिए 43,174 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके विरुद्ध अब तक 43,076 लाभुकों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. यह निर्धारित लक्ष्य का 99.77 प्रतिशत है.

41,543 को पहली, 39,169 को दूसरी किस्त

जिले में अब तक 41,543 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त, 39,169 लाभुकों को द्वितीय किस्त और 31,109 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है. वहीं, 28,381 लाभुकों ने अपने आवास का निर्माण पूरा कर लिया है.

सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च बचाने की अपील

जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया. उन्होंने लाभुकों से अपने नवनिर्मित घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की. बताया गया कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवारों के बिजली खर्च में बचत होगी और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पात्र लाभुकों को सरकार की ओर से सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा जरूरतमंद लाभुकों के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है.


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन