वैशाली के 133 गांवों का बदलेगा विकास मॉडल, PM अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना पर डीएम ने दिया बड़ा निर्देश

Author Kaif ahmed|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो -1- दिप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करती डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

वैशाली जिले के 133 अनुसूचित जाति बहुल गांवों को अब समग्र विकास का लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है.

विज्ञापन

PM Anusuchit Jati Abhyuday Yojana Vaishali : वैशाली जिले के अनुसूचित जाति बहुल 133 गांवों के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत विभागीय अभिसरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सर्वेक्षण, विभागीय समन्वय और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की रणनीति तय की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Hajipur News : 18 जुलाई तक पूरा होगा सभी 133 गांवों का सर्वे

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि चयनित सभी 133 गांवों में सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उन्होंने निर्देश दिया कि गठित सर्वे दल 18 जुलाई तक त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य हर हाल में पूरा करें.shali

Vaishali News : कल्याण विभाग करेगा समन्वय, कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण देकर सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के माध्यम से अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्वेक्षण कार्य समय पर पूरा कराया जाए.

133 गांवों में पहुंचेगी हर सरकारी योजना का लाभ

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इसके तहत पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, ग्रामीण सड़क, बिजली, स्वच्छ ईंधन, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, कौशल विकास और आजीविका जैसी योजनाओं का समन्वित तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा.

विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने, पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करने और योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि चयनित गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके.

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यशाला में सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु) अंकुर त्रिपाठी, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : वैशाली में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 404 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त, तस्करों की तलाश तेज



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन