ePaper

hajipur news. रुपयों के विवाद में हुई थी वृद्ध की हत्या, दो धराये

Updated at : 06 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. रुपयों के विवाद में हुई थी वृद्ध की हत्या, दो धराये

काजीपुर थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई थी दिलीप पासवान की हत्या, दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद आरोपितों ने दिया था घटना को अंजाम

विज्ञापन

हाजीपुर. काजीपुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव में हुई एक वृद्ध की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह गांव निवासी रामकुमार राय का पुत्र अमरेश कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी बसावन राय का पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं. मृतक दिलीप पासवान काजीपुर थाना क्षेत्र के शाहवाजपुर गांव का रहने वाला था.

इस संबंध में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि 30 अगस्त को शहवाजपुर गांव में बदमाशों ने एक वृद्ध की हत्या कर दी थी. बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया था, जब वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने बथान में सोने के लिए गये थे. घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने काजीपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. थाने में मामला दर्ज होने के बाद घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं एसटीएफ के साथ एक टीम का गठन किया गया था.

घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान मोबाइल सर्विंलास, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी के आधार पर घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये दोनों लोगों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

पहले पार्टी की, फिर दिया घटना को दिया अंजाम

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामाचक निवासी मो अनवर और दिलीप पासवान के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. कई बार दिलीप पासवान रुपये के लिए अनवर को तकादा कर चुका था, जिसके बाद अनवर ने उसकी हत्या की साजिश रची. उसने अमरेश कुमार, राहुल कुमार और एक अन्य दोस्त को बुलाया. हत्या से पहले सभी ने पार्टी की. रात में दिलीप पासवान अपने बथान में सोने के लिए आया था. इसी दौरान अनवर ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर लोहे के रॉड से दिलीप पासवान के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया था. हत्या जिस रॉड से की गयी थी, उसे उसके दोस्तों ने छिपा दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए थे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

SHEKHAR SHUKLA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन