लव कुश समाज को श्री राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

मंत्री को माला पहनाकर स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

लालगंज में लव-कुश जन्मोत्सव समारोह के दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने समाज को एकजुट रहने और श्री राम के आदर्शों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन

Minister Deepak Prakash : वैशाली के लालगंज में आयोजित लव-कुश जन्मोत्सव समारोह में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सामाजिक एकजुटता और सौहार्द बनाये रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग जातिगत आधार समेत अन्य हथकंडे अपनाकर समाज में आपसी मतभेद बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने देना है. इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रीराम के आदर्शों पर चलने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने लव-कुश समाज के लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए लोगों को आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहना जरूरी है. उन्होंने समाज के लोगों को जोड़कर रखने पर विशेष जोर दिया.

लव-कुश पार्क निर्माण पर सरकार से होगी बात

लालगंज में लव-कुश पार्क निर्माण की मांग पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस संबंध में वह बिहार सरकार से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री से भी इस विषय पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्क निर्माण को लेकर फिलहाल वह अपनी ओर से कोई निश्चित घोषणा नहीं कर सकते.

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील

समारोह में मौजूद राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं से मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

कई नेताओं ने किया संबोधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन राजेश कुशवाहा ने किया. समारोह को पार्टी के जिलाध्यक्ष लालदेव राम, भाजपा नेत्री ललिता कुशवाहा, ब्रजभूषण कुशवाहा, विजय कुशवाहा, आलोक कुमार सिंह, दीपू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा और धर्मेंद्र कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन