मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से महिला की टक्कर का आरोप, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में महिला और पुलिस

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोग इसे मंत्री के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा बता रहे हैं। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन

Hajipur Road Accident : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के पास गर्दनिया चौक के निकट रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान सोंधो रत्ती गांव निवासी स्वर्गीय नागेंद्र शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी बबनी देवी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दवा लेने के बाद वाहन के इंतजार में खड़ी थी महिला

जानकारी के अनुसार, बबनी देवी अपने गांव से गोरौल चौक होते हुए गर्दनिया चौक पर होमियोपैथिक दवा लेने गयी थीं. दवा लेने के बाद वह वापस घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में एनएच-22 के किनारे खड़ी थीं. इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक मंत्री का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी और महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, काफिले में आगे चल रही पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल हुई. हालांकि, इस संबंध में पुलिस को दिये गये फर्द बयान में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला के घायल होने की बात कही गयी है.

काफिला नहीं रुका, पुत्रवधू ने लगाया आरोप

मृतका की पुत्रवधू गुड़िया देवी ने आरोप लगाया कि उनकी सास को पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने ठोकर मारी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद भी काफिले की कोई गाड़ी मौके पर नहीं रुकी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबनी देवी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले जाया गया, जहां से उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी.

पति की भी पिछले साल हुई थी मौत

बताया जाता है कि बबनी देवी के पति नागेंद्र शर्मा की भी पिछले नवंबर में मौत हो गयी थी. महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हाजीपुर सदर अस्पताल में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दिये गये फर्द बयान में मृतका की पुत्रवधू ने अज्ञात वाहन की ठोकर से बबनी देवी के घायल होने की जानकारी दी है. पुलिस ने फर्द बयान को ट्रैफिक थाना भेज दिया है.

गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन