पिस्तौल का भय दिखाकर महिला से मारपीट, मंगलसूत्र समेत एक लाख के गहने छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

महनार सीएचसी में इलाजरत मारपीट में घायल महिला. | Prabhat Khabar Network

महनार के टांडा चौड़ी में महिला के साथ मारपीट कर पिस्तौल के बल पर एक लाख के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के टांडा चौड़ी वार्ड संख्या 15 में शनिवार की देर रात एक महिला के साथ मारपीट कर पिस्तौल का भय दिखाकर मंगलसूत्र समेत करीब एक लाख रुपये के गहने छीनने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पिंकी देवी ने महनार थाने में आवेदन देकर शिकायत की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरवाजा पीटकर महिला को बाहर बुलाने का आरोप

पिंकी देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थीं. इसी दौरान सौरभ राय, विवेक कुमार, अमन कुमार और अमित कुमार समेत कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे. आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगे.

महिला के बाहर आने पर सौरभ और विवेक ने कथित तौर पर उनका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जबकि अमन और अमित ने लाठी-डंडे से मारपीट की.

10-15 युवकों को बुलाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सौरभ कुमार ने करीब 10-15 युवकों को भी मौके पर बुला लिया था. इनमें कई लोगों के पास पिस्तौल होने का आरोप लगाया गया है. पिस्तौल का भय दिखाकर आरोपितों ने महिला के मंगलसूत्र समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने छीन लिये. मारपीट में घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया.

अगले दिन युवक से मारपीट का भी आरोप

आवेदन में अगले दिन स्टेशन रोड स्थित शुक्र पेठिया के पास कृष्ण कुमार के साथ लोहे की रॉड और बल्ले से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन