Hajipur News : जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य 82.52 प्रतिशत हुआ

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 10:12 AM

विज्ञापन

जनगणना का प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : जिला प्रशासन ने प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जा रही है तथा अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन

Hajipur News : (कैफ अहमद) जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना का कार्य निरंतर चल रहा है. 23 मई तक प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले में निर्धारित 6,743 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में से 5,564 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 1,178 में कार्य प्रगति पर है. जिले की समग्र प्रगति 82.52 प्रतिशत दर्ज की गई है.

महुआ व जंदाहा नप में शत-प्रतिशत

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महुआ प्रखंड एवं जंदाहा नगर परिषद क्षेत्र ने शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करते हुए अपने सभी का कार्य पूर्ण कर लिया है. इसके अतिरिक्त लालगंज नगर परिषद ने भी 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है.

प्रखंडवार मकान सूचीकरण का आंकड़ा

वहीं पटेढ़ी बेलसर (98.89%), भगवानपुर (97.72%), गोरौल नगर परिषद (97.56%), महुआ नगर परिषद (97.53%), महनार नगर परिषद (99.04%), महनार (94.96%) तथा चेहरा कलां (92.21%) जैसे प्रखंडों ने भी प्रगति दर्ज की है.

चार्ज पदाधिकारियों को निर्देशित किया

सभी चार्ज अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों को शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करें.
प्रतिदिन कार्यों की हो रही समीक्षा

जिला प्रशासन ने प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जा रही है तथा अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर जिले को राज्य के अग्रणी जिलों में स्थापित किया जा सके.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन