वैशाली के थानों में बदहाल हुई शिकायत पेटी व्यवस्था, कई जगह ताले में जंग तो कहीं पेटी ही गायब

Updated:
विज्ञापन
शिकायत पेटी ताला में जंग लगा हुआ | Prabhat Khabar Network

शिकायत पेटी ताला में जंग लगा हुआ | Prabhat Khabar Network

Hajipur Complaint Box: हाजीपुर समेत वैशाली जिले के कई थानों में गोपनीय शिकायतों के लिए लगाई गई शिकायत पेटी व्यवस्था बदहाल हो गई है. कई जगह पेटियां गायब हैं तो कहीं ताले में जंग लग चुका है. एसपी शुभांक मिश्रा ने 15 दिनों में व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Hajipur Complaint Box: वैशाली जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों की गोपनीय शिकायतों को सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई शिकायत पेटी व्यवस्था अब बदहाली का शिकार हो गई है. कभी पुलिस और जनता के बीच भरोसे का माध्यम मानी जाने वाली यह पहल अब कई थानों में केवल औपचारिकता बनकर रह गई है.

कोरोना काल में शुरू हुई थी पहल

वैशाली जिले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के कार्यकाल में शिकायत पेटी व्यवस्था की शुरुआत की गई थी. इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को सुरक्षित माध्यम उपलब्ध कराना था, जो अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस तक शिकायत पहुंचाना चाहते थे. शुरुआती दिनों में शिकायत पेटियों को नियमित रूप से खोला जाता था और प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई भी होती थी, लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था सुस्त पड़ गई.

कई थानों से शिकायत पेटी गायब, कहीं ताले में जंग

वर्तमान में जिले के कई थानों में शिकायत पेटियां या तो गायब हैं या फिर जर्जर अवस्था में लटकी हुई हैं. जहां पेटियां मौजूद हैं, वहां भी कई महीनों से नहीं खोले जाने के कारण तालों में जंग लग चुका है. कुछ स्थानों पर पेटियां बिना ताले के ही लटकी हुई हैं, जिससे गोपनीय शिकायतों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं.

गोपनीय शिकायत दर्ज कराने वालों को हो रही परेशानी

इस व्यवस्था के निष्क्रिय होने से उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जो किसी संवेदनशील मामले या अपराध की जानकारी गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंचाना चाहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पेटी व्यवस्था निष्क्रिय होने से पुलिस और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम कमजोर पड़ गया है.

एसपी ने 15 दिनों में व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया आश्वासन

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि जिन थानों में शिकायत पेटी सक्रिय है, वहां सप्ताह में एक बार शिकायतें निकाली जाती हैं और उनकी जांच कर आवश्यक होने पर एफआईआर भी दर्ज की जाती है. उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर यह व्यवस्था निष्क्रिय है, वहां 15 दिनों के भीतर शिकायत पेटियों को फिर से चालू कर दिया जाएगा.

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन