hajipur news. हौजपुरा में घर से लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गृहस्वामी दिनेश कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के हौजपुरा गांव में एक बार फिर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गयी. गृहस्वामी दिनेश कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिये गये आवेदन में इन्होंने बताया कि 14 सितंबर की सुबह जब वे उठे तो दरवाजा खुला था. घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि गोदरेज का लाॅक तोड़ दिया गया है और उसमें रखे कीमती गहने और 20 हजार रुपये नकद गायब हैं. चोरी हुए सामान में सोने की एक चेन, दो जोड़ी झुमके, एक कंगन, तीन अंगूठियां, एक लॉकेट, तीन बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल, लगभग 50 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी शामिल हैं. मालूम हो कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी गांव में रामा किशोर सिंह के घर से लाखों के गहनों की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन