बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 16 हजार लूटे

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 Jan 2026 10:50 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोहना गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 16 हजार 302 रुपये लूट लिए और फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना मिलते सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल एवं वैशाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की.

विज्ञापन

वैशाली. थाना क्षेत्र के रोहना गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 16 हजार 302 रुपये लूट लिए और फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना मिलते सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल एवं वैशाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. इस संबंध में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित कर्मी अभिनंदन कुमार यादव ने वैशाली थाने में अज्ञता बदमाशों खिलाफ मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में बताया कि वह शुभई गांव से महिला स्वयं सहायता समूह से वसूली कर सरैया स्थित शाखा लौट रहे थे. इसी दौरान राहिमपुर मध्य विद्यालय के समीप पीछे से ओवरटेक कर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. जब तक कर्मी कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दिया और उसके पास से 16 हजार 302 रुपये लूट लिया. इसके साथ ही उनकी जेब से पर्स भी निकाल लिया गया, जिसमें 200 रुपये नकद के अलावा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सरैया की ओर फरार हो गये. जांच पड़ताल के दौरान घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन