hajipur news. महुआ में धूमधाम से मनायी गयी दीपावली
Published by : SHEKHAR SHUKLA Updated At : 21 Oct 2025 6:43 PM
पूजा अर्चना के दौरान लोगों ने परिवार में सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की
महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से प्रकाश उत्सव पर्व दीपावली मनायी गयी. इस मौके पर घर तथा दुकानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया. वहीं, महिलाओं ने शाम होते ही मिट्टी की दिए जलाकर पूजा पाठ की. जानकारी के अनुसार सोमवार को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से उत्साह पूर्वक दीपावली का पर्व मनाया गया. रात में भगवान गणेश तथा धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के दौरान लोगों ने परिवार में सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की. वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया. पर्व को लेकर घर तथा दुकानों में सजाई गई रंग बिरंगी लाइटों से पूरा क्षेत्र जगमग हो उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










