वैशाली: राघोपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के डाटा अपडेट का काम तेज, तीन पालियों में 30 कर्मी तैनात

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राघोपुर अंचल में बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता राशि प्रदान करने हेतु डाटा अपडेट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. 30 कर्मी 24 घंटे तीन पालियों में कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया तेज हो सके.

विज्ञापन

Hajipur News : राघोपुर अंचल क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आपदा संपूर्ति पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. पूर्व से लॉक किये गये डाटा के अद्यतनीकरण, संशोधन और विलोपन का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.

विज्ञापन

तीन पालियों में 24 घंटे चलेगा डाटा अपडेट का काम

जिला परिषद सभागार, हाजीपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति 24 घंटे के आधार पर तीन पालियों में की गयी है. प्रत्येक पाली में 10-10 कर्मियों को लगाया गया है. इस तरह कुल 30 कर्मी तीन पालियों में डाटा अद्यतन करने का काम करेंगे.

कार्य की निगरानी के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है. अनुराधा कुमारी, अधिसूचित अंचल अधिकारी सहदेई बुजुर्ग, प्रथम पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक कार्य की निगरानी करेंगी. वहीं प्रदीप कुमार, अधिसूचित अंचल अधिकारी महनार, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक पर्यवेक्षण करेंगे. तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलेगी.

पाली शुरू होने से 15 मिनट पहले दर्ज करानी होगी उपस्थिति

सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी निर्धारित पाली शुरू होने से 15 मिनट पहले जिला परिषद सभागार में पहुंचें. कर्मियों को लैपटॉप या कंप्यूटर सेट, यूपीएस सहित, के साथ अंचल अधिकारी राघोपुर के समक्ष योगदान देना होगा. इसके बाद उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज कर राघोपुर अंचल के डाटा अद्यतन का कार्य तत्परता से पूरा करना होगा.

प्रशासन ने काम में किसी तरह की शिथिलता या अनुपस्थिति को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है. लापरवाही या अनुपस्थिति पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

शत-प्रतिशत डाटा सत्यापन और अद्यतन कराने का निर्देश

अंचलाधिकारी राघोपुर को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक अभिलेखों और डाटा के साथ अपनी टीम से समन्वय स्थापित करें. साथ ही शत-प्रतिशत प्रविष्टियों का सत्यापन और अद्यतीकरण सुनिश्चित कराएं. प्रतिनियुक्त कर्मियों का लॉगिन आइडी बनवाने की जिम्मेदारी भी अंचल प्रशासन को दी गयी है.

लॉगिन आइडी बनाने में सहयोग करेंगे प्रोग्रामर

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रोग्रामर मनीष कुमार शिवम को अंचल अधिकारी राघोपुर से समन्वय कर प्रतिनियुक्त कर्मियों की लॉगिन आइडी बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों से संबंधित डाटा को जल्द से जल्द दुरुस्त कर सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन