hajipur news. हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे लगी आग में लाखों के केबल जले

Updated:
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से पाया गया आग पर काबू

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर रेलवे स्टेशन कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पीछे गुरुवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी. आग की भीषण लपटें उठते देख आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में लोग जुट गये. हालांकि इस दौरान कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट पीछे रखे लाखों का केबल जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के कई दिनों के बाद निकली धूप थी. धूप सेंकने के लिये आसपास के लोग बाहर निकले थे, इसी दौरान कुछ लोगों की नजर हाजीपुर रेलवे स्टेशन कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पीछे लगी भीषण आग लपटों पर पड़ी. आग की भीषण लपटे उठते देख आसपास के कई लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को दी. रेलवे स्टेशन कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पीछे जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि जब तक रेल पुलिस व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचते कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पीछे रखी कई केबल के बंडल में आग लग चुकी थी. आरपीएफ प्रभारी ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, हालांकि जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग कर काबू पाती, कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पीछे रखी कई केबल के बंडल में आग लग चुकी थी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये. लगभग तीन घंटे के काफी मशक्कत के बाद जंगल में लगी भीषण आग पर काूब पाया गया, हालांकि इस दौरान लाखों रुपये का केबल जल कर राख हो चुका था. इस संबंध में कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट पदाधिकारियों ने बताया कि जो आग कैसे लगी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि जो केबल जला है. वह स्क्रैप था. कुछ सालों से वहीं रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन