Bihar News: बिहार में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी कर रहे थे खेल, अब एसपी ने लिया बड़ा एक्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Oct 2024 10:35 AM
Bihar News: वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने पुलिस केंद्र में तैनात तीन सिपाही और एक विशेष शाखा पटना के द्वारा कार्यरत सिपाही पर कार्रवाई की है. ऐसा बताया जा रहा है कि चार सिपाही बिना वर्दी और बिना अधिकारियों के आदेश के काजीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच करते पकड़े गए थे.
Bihar News: वैशाली पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकामयाब हुए सदर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने पुलिस केंद्र में तैनात तीन सिपाही और एक विशेष शाखा पटना के द्वारा कार्यरत सिपाही पर भी कार्रवाई की है. ऐसा बताया जा रहा है कि चार सिपाही बिना वर्दी और बिना अधिकारियों के आदेश के काजीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच करते पकड़े गए थे. वहीं एक सिपाही पर कार्रवाई के लिए विशेष शाखा पटना को पत्राचार किया गया है.
बिना वर्दी के कर रहे थे वाहन जांच
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस केंद्र में कार्यरत सिपाही राज किशोर कुमार, कविंद्र कुमार अखिलेश कुमार मांझी और विशेष शाखा पटना से हाजीपुर में कार्यरत सिपाही आकाश कुमार के द्वारा काजीपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध रूप से बिना वर्दी धारण किए बिना किसी अधिकारी के आदेश पर वाहन जांच किया जा रहा था.
Also Read: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर
तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
उक्त पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया कृत्य इनके संदिग्ध आचरण एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है. अतः उक्त आरोप के आलोक में पुलिस केंद्र हाजीपुर में कार्यरत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है. एवं एक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए विशेष शाखा पटना को पत्राचार किया गया है. सदर थाना अध्यक्ष के निलंबित करने के बाद रिक्त हुए थाना अध्यक्ष पद पर इंस्पेक्टर रविकांत कुमार पाठक को तैनात किया गया है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










