ePaper

hajipur news. बिदुपुर पूर्वी मंडल भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Updated at : 06 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. बिदुपुर पूर्वी मंडल भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज के नेतृत्व में मधुरापुर ग्राम, वहीं मदनेश सिंह के नेतृत्व में बिशनपुर गांव में पार्टी का झंडा फहराया गया

विज्ञापन

बिदुपुर.

भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बिदुपुर पूर्वी मंडल के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाजपा का झंडा फहराया. पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मधुरापुर ग्राम में भाजपा का झंडा लगाया गया. वहीं, मदनेश सिंह के नेतृत्व में बिशनपुर गांव में पार्टी का झंडा फहराया गया. राघोपुर विधानसभा के बूथ नंबर 83 पर भी भाजपा नेताओं के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया.

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होने पर सभी को गर्व है. उन्होंने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा पर चलकर आज न केवल राष्ट्र बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण यह संभव हो रहा है. इस अवसर पर पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष मदनेश सिंह, बूथ मंत्री रामनाथ सिंह, धनुषधारी सिंह, प्रेम सिंह, अमोल श्रीवास्तव, धीरज भगत, ऋतिक कुमार, नीतीश, धीरज, सूरज, राजा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANGESH GUNJAN

लेखक के बारे में

By GANGESH GUNJAN

GANGESH GUNJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन