हाजीपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं को किया गया जागरूक, हेल्दी बेबी शो रहा आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

महिला को सम्मानित करते अधिकारी

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले भर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और शिशु पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. हेल्दी बेबी शो आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ स्वस्थ शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Hajipur world breastfeeding week: जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया. इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान और शिशुओं के उचित पोषण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस वर्ष अभियान की थीम “Breastfeeding for a Sustainable Start in Life, Strengthen What Works” रही.

सभी प्रखंडों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ, पातेपुर, देसरी, भगवानपुर, जंदाहा, राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग, चेहराकलां, वैशाली, बिदुपुर और राघोपुर समेत सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान आयोजित हेल्दी बेबी शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. स्वस्थ शिशुओं की माताओं को सम्मानित कर अन्य माताओं को भी बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया गया.

एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी गई जानकारी

कार्यशालाओं में एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्तनपान एवं शिशु पोषण की जानकारी दी गई. प्रसव केंद्रों और पोस्ट नेटल वार्ड में माताओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने तथा केवल मां का दूध पिलाने के लिए परामर्श दिया गया. स्वास्थ्य संस्थानों को डिब्बाबंद दूध, बोतल और निप्पल मुक्त परिसर बनाने के लिए भी जागरूक किया गया.

वीएचएसएनडी में उचित आहार और पूरक आहार की जानकारी

अगस्त में आयोजित वीएचएसएनडी के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों की माताओं के लिए आईवाईसीएफ पर विशेष सत्र आयोजित किया गया. इसमें उचित आहार, स्तनपान की तकनीक और पूरक आहार की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम प्राकृतिक आहार है. इसके लिए माताओं को लगातार जागरूक और प्रोत्साहित करना जरूरी है.

Also Read: एक्सप्लेनर : रोहतास हत्याकांड में क्या हुआ? जानिए गोलीकांड, आगजनी और आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन