hajipur news. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील

Published by :Shashi Kant Kumar
Published at :28 May 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील

रेलवे की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवारा 22 मई से पांच जून तक मनाया जा रहा है

विज्ञापन

हाजीपुर. रेलवे की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवारा 22 मई से पांच जून तक मनाया जा रहा है. इसके तहत हाजीपुर जंक्शन पर विशेष अभियान चलाकर आम लोगों के साथ सभी वेंडर को जागरूक किया जा रहा है. बुधवार को चलाये गये जागरूकता अभियान के दौरान जंक्शन पर वेंडरों से सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं रखने तथा आम लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की गयी. साथ ही पैसेंजर को अपना वाटर बोतल साथ रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो और इससे होने वाली बीमारियों से बचा जा सके. स्वच्छता पखवारा के अवसर पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत माइकिंग, टीवी स्क्रीनिंग के माध्यम से स्वच्छता संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम हाजीपुर जंक्शन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक धनंजय कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन