hajipur news. वाहन चालकों से 78 हजार रुपये जुर्माना की वसूली

Updated:
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चलायी गयी वाहन चेकिंग

विज्ञापन

हाजीपुर. नए साल के जश्न के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण और शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ शहर के विभिन्न जगहों पर विशेष अभियान चलाया गया. रामाशीष चौक, महुआ मोड़, बीएसएनएल गोलंबर, पुरानी गडंक पुल सहित अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग की गई. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन के कागजात की जांच की गई. कई बाइक चालक बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाते पकड़े गए. पकड़े गए वाहन चालकों से जुर्माना काटा गया और कुल 78 हजार रुपए का चालान बनाया गया. साथ ही सभी वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन