हाजीपुर : राघोपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर तैनात, सामने आई वजह

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Raghopur Shooting Incident : राघोपुर में रास्ते के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या. इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात और जांच जारी.

विज्ञापन

Raghopur Shooting Incident : वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में शनिवार सुबह रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पूर्वी पंचायत में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पूर्वी पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के दौरान बदमाशों ने 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

पहले से चल रहा था रास्ते को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार हरबंसू राय और पड़ोसी श्याम नंदन राय के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि रास्ते पर निर्माण और घेराबंदी को लेकर शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. इसी दौरान विवाद हिंसक हो गया और हरबंसू राय को गोली मार दी गई. परिजनों के अनुसार गोली उनकी आंख में लगी.

गांव में तनाव, कई थानों की पुलिस तैनात

घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर, राघोपुर और रुस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने और स्थिति सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रही है.

फॉरेंसिक जांच शुरू, पुलिस जुटी साक्ष्य संग्रह में

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्र कर रही है.

एसपी ने क्या कहा

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच कर रही है. घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Also Read : वैशाली में राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 दिन में आए 1.27 लाख आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, किसे मिल रहा लाभ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन