ePaper

Train Accident: गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का भयावह मंजर, यहां तस्वीरों में देखें

Updated at : 13 Jan 2022 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Train Accident: गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का भयावह मंजर, यहां तस्वीरों में देखें

Train Accident: गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे के बाद वहां का मंजर भयावह था. तस्वीरों में देखें हादसे के बाद के हालात...

विज्ञापन
undefined

बीकानेर से गुवाहाटी जाने वाली गुवाहाटी-बीकानेर एक्स्प्रेस ट्रेन गुरुवार को पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये. 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.

undefined

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला से सटे मयनागुड़ी में हुए ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चीख-पुकार मच गयी. लोग मदद के लिए चीखने लगे. ट्रेन में सवार लोगों ने बताया कि अचानक से तेज आवाज के साथ ट्रेन की बोगियां पलट गयीं.

undefined

रेल हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गयीं. इंजन से सटी एक दर्जन बोगियां बेपटरी हो गयीं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार की सुबह दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के मयनागुड़ी जायेंगे.

undefined

रेल दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके निकट परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान रेल मंत्री ने कर दिया है. मृतकों के निकट परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये दिये जायेंगे. हल्की-फुल्की चोट जिन लोगों को लगी है, उन्हें 25-25 हजार रुपये रेल मंत्रालय की ओर से दिया जायेगा.

undefined

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत कई सीनियर अधिकारी जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गये हैं. रेल विभाग ने इस भीषण ट्रेन दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. रेलवे ने हादसे के बाद कई हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. बताया जाता है कि ट्रेन में 1053 यात्री सवार थे, जिसमें करीब 900 लोग सिर्फ राजस्थान के हैं.

undefined

राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. रिलीफ वैन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. राहत एवं बचावकर्मियों ने ट्रेन में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बोगियों को गैस कटर की मदद से अलग किया जा रहा है. इस ट्रेन में बिहार के पटना, दानापुर और बख्तियारपुर से कुल 103 लोग सवार हुए थे.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन