Photos : पटना में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभा यात्रा में शामिल हुये राज्यपाल और मुख्यमंत्री

Updated:
विज्ञापन
Photos : पटना में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभा यात्रा में शामिल हुये राज्यपाल और मुख्यमंत्री

रामनवमी पर गुरुवार को चैत्र शुक्ल नवमी में शुभ योगों के महासंयोग में लोगों ने घरों, मंदिरों में पूजा- अर्चना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ जुट गयी थी. रामनवमी पर राजधानी की दिव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन
undefined

रामनवमी पर गुरुवार को चैत्र शुक्ल नवमी में शुभ योगों के महासंयोग में लोगों ने घरों, मंदिरों में पूजा- अर्चना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ जुट गयी थी. रामनवमी पर राजधानी की दिव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शहर के सभी मंदिरों में महावीरी ध्वज की स्थापना, विशेष शृंगार व आरती कर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया.

undefined

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवी के अवसर पर पटना के डाकबंगला पर रामवनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.

undefined

राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. दोनों ने बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी.

undefined

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने शोभा यात्रा में बड़ी संख्या उपस्थित जन समुदाय का मुस्कुराहट के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

undefined

रामनवमी के मौके पर इस शोभा यात्रा में वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधानसभा और परिषद में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी आदि उपस्थित थे.

undefined

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया और अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख और पटना की मेयर सीता साहू आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

undefined

रामनवमी की इस शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया.

undefined

रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा से निकलती शोभा यात्रा

undefined

रामनवमी की शोभा यात्रा में हनुमान जी बना कलाकार

undefined

बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने शोभा यात्रा में लिया हिस्सा और लोगों का अभिनंदन किया स्वीकार

Also Read: राम नवमी अनादिकाल से मनाई जा रही है, रामायण-महाभारत में भी इसकी चर्चा, जानिए कब-कहां किया गया है वर्णन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन