ePaper

युवाओं ने नकटो माता का आशीष लेकर नववर्ष का किया आगाज

Updated at : 01 Jan 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं ने नकटो माता का आशीष लेकर नववर्ष का किया आगाज

बरौली. नववर्ष के पहले दिन का आगाज प्रखंड के युवाओं ने प्रखंड की बेलसंड पंचायत में देवीगंज स्थित मां नकटो भवानी के दर्शन करने के साथ किया.

विज्ञापन

बरौली. नववर्ष के पहले दिन का आगाज प्रखंड के युवाओं ने प्रखंड की बेलसंड पंचायत में देवीगंज स्थित मां नकटो भवानी के दर्शन करने के साथ किया. अहले सुबह से युवाओं की भीड़ मंदिर में पहुंचनी शुरू हुई और माता रानी के दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. वहीं सुबह 10 बजे से नववर्ष के उपलक्ष्य में नकटो महोत्सव का आयोजन हुआ और श्रोता भजनों में डूब कर सबकुछ भूल गये. गौरतलब है कि बेलसंड के ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक नववर्ष पर यहां क्षेत्र के तमाम नये-पुराने भजन गायकों के सानिध्य में भजन कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ और सफल रहा. नये साल के पहले दिन के जश्न के रूप में यहां युवा माता रानी के भजनों पर थिरकते रहे. आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचे गायकों का नेतृत्व पूर्व मुखिया राजनलाल, पुजारी अरविंद पांडेय, व्यास चंद्रशेखर महतो, मुन्ना मतलबी, कृष्णा तिवारी, भाजपा नेता मनोज तिवारी, उपसरपंच वीरेन्द्र यादव, विकास प्रसाद, लखन चौरसिया, विकास पंडित आदि ने किया तथा नववर्ष के कार्यक्रम को सफल बनाया. सुरक्षा हेतु माधोपुर थाने के पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे.

प्रेमनगर आश्रम परिसर में युवा एवं किशोरों की भीड़ ने लिया पिकनिक का आनंद

बरौली. नववर्ष 2026 के पहले दिन प्रेमनगर आश्रम स्थित मैदान में कहीं डीजे पर तेज गाने बज रहे थे, तो कहीं युवा अपने घरों से लाये बर्तनों आदि में खाना बना रहे थे. जिधर भी निगाह जाती थी, उधर मस्ती का माहौल दिख रहा था. महिलाएं और युवतियां भी कम नही थीं, वे भी अपने-अपने अंदाज से नये वर्ष का जश्न मना रही थी और प्रेमनगर आश्रम में पहुंच समाधिस्थ आत्मानंद परमहंस के दर्शन कर बाबा निजानंद महाराज से आशीष भी ले रही थी. हालांकि यहां सुबह कम भीड़ देखी गयी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, भीड़ बढ़ती गयी. दोपहर होते-होते पूरा मैदान पिकनिक मनाने वाले युवाओं से खचाखच भर गया, इसके बाद शुरू हुआ खाने-खिलाने और मौज मस्ती का दौर. जगह-जगह बज रहे डीजे की धुन ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया. देर शाम तक छोटे-बड़े सबने मिलकर पिकनिक का मजा लिया. इस दौरान पूरे दिन पुलिस की गाड़ियों का गश्त लगाना जारी रहा. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY TIWARI

लेखक के बारे में

By SANJAY TIWARI

SANJAY TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन