बसंतपुर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने ठंड लगने की बात कही

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
बसंतपुर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने ठंड लगने की बात कही

गोपालगंज. सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव के एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव के एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक बसाव गांव के निवासी शमशुद्दीन मोहम्मद का 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इजाजुद्दीन बताया गया है. परिजनों के अनुसार मोहम्मद इजाजुद्दीन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. परिजनों को आशंका है कि अत्यधिक ठंड लगने के कारण उसकी हालत खराब हुई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि युवक की मौत किन कारणों से हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. डॉक्टरों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन