gopalganj news : 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

gopalganj news : फुलवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. फुलवरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा निवासी लालबाबू गुप्ता के रूप में की गयी है. फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को सूचना मिली थी कि राधागंज मंदिर से रसोई गैस चोरी करने के बाद से वह फरार था. शनिवार को उसे संदिग्ध हालत में घूमते देख लोगों ने पकड़ लिया. मंदिर के महंत पदम दास जी महाराज ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. पुलिस को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे संदेह और गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. तलाशी में उसके पास से 11 कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक से कई जानकारियां मिली हैं. आशंका है कि युवक किसी बड़ी आपराधिक साजिश में शामिल हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन