गोपालगंज: फुलवरिया के केवाइपी केंद्र में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, हजारों की संपत्ति खाक

Author Rakesh gupta|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

जले हुए सामग्रियों को देखते संचालक

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड कार्यालय के पास स्थित कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई. गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड कार्यालय के समीप संचालित कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र में अचानक भीषण आग लग गयी. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और अफरातफरी की स्थिति बन गयी. प्राथमिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. इस हादसे में प्रशिक्षण केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा है और रिसेप्शन व मुख्य कार्यालय में रखे कंप्यूटर मॉनिटर, पंखे, टेलीफोन, मेज, कुर्सियां समेत कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कीमती फर्नीचर पूरी तरह जल गये. आग इतनी भीषण थी कि कार्यालय और क्लासरूम की फॉल्स सीलिंग भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंचल गार्ड ने दी सूचना

केंद्र संचालक राजेश ने बताया कि शाम को हमेशा की तरह केंद्र बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गये थे. सुबह करीब नौ बजे स्थानीय अंचल गार्ड ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि बंद केंद्र के अंदर से भारी धुआं निकल रहा है. सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए, लेकिन तब तक रिसेप्शन और कार्यालय का सारा कीमती सामान आग की चपेट में आ चुका था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखायी और काफी मशक्कत के बाद पानी और बालू की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया.

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि जब यह आग लगी, उस समय केंद्र के भीतर कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी. स्थानीय लोगों और बाजार के दुकानदारों के समय पर सक्रिय होने के कारण आग को मुख्य क्लासरूम और कंप्यूटर लैब तक फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: JPU ने जारी किया जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा कार्यक्रम, जानें किस दिन कौन-सा पेपर और नए नियम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन