गोपालगंज: शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा मिलाद-उन-नबी: प्रमुख चौराहों पर दंडाधिकारी तैनात, CCTV से रखी जाएगी नजर

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च करती पुलिस

मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फुलवरिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. बथुआ बाजार को अति-संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और प्रमुख चौराहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Security arrangements: मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर फुलवरिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. बथुआ बाजार को अति-संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने बथुआ बाजार का लिया जायजा

मंगलवार को बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ बीरबल वरुण कुमार, फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और श्रीपुर थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने संयुक्त रूप से बथुआ बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

प्रशासन की ओर से भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. संवेदनशील इलाकों में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इन कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी. इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की व्यवस्था की गयी है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने लोगों से किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने या प्रशासनिक अधिकारी को सूचना देने को कहा गया है.

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाने की अपील की है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन