विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा सघन वाहन जांच अभियान
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 6:23 PM
गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है.
गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गोपालगंज पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. आदर्श आचार संहिता के पालन और जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह जांच अभियान लगातार जारी है. टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, चेकपोस्टों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की गहन जांच की जा रही है. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सामग्री पर विशेष नजर रखी जा रही है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं और गश्ती तेज करें. वहीं सीएपीएफ जवानों की तैनाती से जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गयी है. पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि चुनाव शांति और निष्पक्षता के माहौल में हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










