ePaper

यूपी का तस्कर 126 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, इ-रिक्शा जब्त

Updated at : 09 Jan 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी का तस्कर 126 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, इ-रिक्शा जब्त

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए टीम ने यूपी से बिहार में अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को 126 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए टीम ने यूपी से बिहार में अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को 126 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान यूपी के तरैया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत दनियाडी गांव निवासी डोढ़ा यादव के पुत्र प्रभु यादव के रूप में की गयी है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक इ-रिक्शा के माध्यम से देसी शराब की खेप लायी जा रही है. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इ-रिक्शा की तलाशी ली गयी, जहां छिपाकर रखी गयी 126 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद विभाग ने आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन