मीरगंज में पुलिस दबाव में फरार अपराधियों ने किया आत्मसमर्पण

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 02 Jun 2025 7:34 PM

विज्ञापन

मीरगंज. जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की सख्ती का असर दिखने लगा है.

विज्ञापन

मीरगंज. जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की सख्ती का असर दिखने लगा है. मीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों ने पुलिस दबाव और गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. मीरगंज थाना कांड संख्या 211/25 के तहत स्वर्णकार से रंगदारी मांगने और पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपित सवरेजी निवासी गुड्डू वर्मा ने अदालत में आत्मसमर्पण किया. उस पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है. वहीं, कांड संख्या 257/25 में नामजद तीन अन्य अभियुक्त सुरवनिया के रंजन शाह, गोविंद कुमार और विकास शाह ने भी पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के चलते कोर्ट में सरेंडर कर दिया. मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का पालन सुनिश्चित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन