ePaper

Bihar News: गोपालगंज के एक ही परिवार के दो बेटों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Updated at : 20 Aug 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news

गोपालगंज में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई. दोनों भाई सारण के बनकेरवा के रहने वाले थे और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव के पास सोमवार की रात एसएच-90 पर हुए हादसे में उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में एसएच-90 पर सोमवार की रात हादसे में बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बनकेरवा गांव निवासी परशुराम दास के पुत्र दोनों सगे भाइयों की पहचान चंदन कुमार (18 वर्ष) और बबलू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे की सूचना पर पहुंची महम्मदपुर थाने की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

मृतक की थावे मंदिर में है प्रसाद की दुकान

परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार की थावे मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान है. थावे से सोमवार की शाम ट्रेन पकड़कर वह अपने घर बहन से राखी बंधवाने के लिए निकला था. रास्ते में उसके मूल सर्टिफिकेट गुम हो गया, तो वह ट्रेन में ही रोने लगा. बैकुंठपुर के सिंहासनी मंदिर में दुकान चला रहे उसके बड़े भाई बबलू को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने सिधवलिया स्टेशन पर ही छोटे भाई को ट्रेन से उतार लिया और वहां से बाइक से दोनों घर के लिए निकल गये.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha By-Election: बिहार से मनन कुमार मिश्रा होंगे बीजेपी के प्रत्याशी, बुधवार को करेंगे नामांकन

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

रास्ते में बहदुरा गांव के पास किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर होने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस इस हादसे की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन