कटेया में आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, महिला सहित 10 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
कटेया में आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, महिला सहित 10 लोग घायल

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के परिवध गांव में मंगलवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित 10 लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के परिवध गांव में मंगलवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित 10 लोग घायल हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के रामचंद्र यादव और चंदन यादव के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद को लेकर तनातनी चली आ रही थी. मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस झड़प में रामचंद्र यादव, मुन्ना यादव, प्रिंस यादव, भगत यादव और संगीता देवी घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से चंदन यादव, अजीत यादव, श्रीनिवास यादव, दिलीप यादव और मुरली यादव को गंभीर चोटें आयीं. घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि रामचंद्र यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, कटेया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन