पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

गोपालगंज. उचकागांव थाने के पिपरा खास गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. उचकागांव थाने के पिपरा खास गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सबेया फील्ड के समीप उस समय हुई, जब तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घायलों में हथुआ थानो के बड़की बगही गांव के निवासी सिपाही खान के पुत्र समीर खान और कटेया थाने के निवासी सुक्सेनवा गांव के निवासी फैज आलम के पुत्र जीशान आलम के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन