ePaper

gopalganj news : केंद्रीय सचिवालय का डिप्टी सेक्रेट्री बनकर पांच अधिकारियों को धमकी देकर फ्रॉड की कोशिश

Updated at : 03 Jan 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news : केंद्रीय सचिवालय का डिप्टी सेक्रेट्री बनकर पांच अधिकारियों को धमकी देकर फ्रॉड की कोशिश

gopalganj news : आय से अधिक संपत्ति बताकर हाइलेबल जांच की धमकी देकर मांगी गयी मोटी रकमपांचों अफसरों के संयुक्त तहरीर पर साइबर थाने में दर्ज हुआ कांड

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. केंद्रीय सचिवालय का फर्जी डिप्टी सेक्रेट्री बनकर आया से अधिक राशि अर्जित करने बात कह कर फ्रॉड करने की कोशिश जिले के पांच अधिकारियों से किया गया. फ्रॉड का कॉल डीआरडीओ के निदेशक राकेश कुमार चौबे, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विशाल सिंह, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार को किया गया. संयुक्त रूप से दिये गये तहरीर पर साइबर थाना में कांड पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति कभी खुद को ब्रजेश कुमार, कभी सुरेश कुमार के नाम से 19 दिसंबर को मोबाइल नंबर 9125833403 से फोन करके खुद को केंद्रीय सचिवालय, 1126 नयी दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ परिवाद आने की बात कह कर जांच केंद्रीय टीम द्वारा की जाने की बात कही. उसने यह झांसा दिया कि जांच से बचाने के लिए एक निश्चित रकम दे, तो जांच रुक जायेगी. उसने यह धमकी भी दी कि यदि बतायी गयी राशि अदा नहीं की गयी, तो गंभीर कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद आरोपित ने एक जनवरी को दूसरे मोबाइल नंबर 8881919066 से पुनः कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया. इस बार आरोपित ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि पैसे नहीं दिये गये, तो आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसाकर कड़ी जांच करायी जायेगी, जिससे अधिकारी मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. आरोपित द्वारा लगातार दबाव और धमकी बनाये रखने से अधिकारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन