ePaper

बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बढ़ रहा हादसों का खतरा

Updated at : 23 Apr 2025 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बढ़ रहा हादसों का खतरा

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के ईंट-भट्टों, गिट्टी-बालू व सीमेंट की दुकानों पर बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के ईंट-भट्टों, गिट्टी-बालू व सीमेंट की दुकानों पर बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन की ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन तेजी से बढ़ रहा है. ये वाहन कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत होते हैं, लेकिन व्यावसायिक रूप से बालू, मिट्टी, ईंट व अन्य सामग्री की ढुलाई में उपयोग किये जा रहे हैं. रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने की वजह से दुर्घटना के समय ऐसे वाहनों की पहचान कर पाना मुश्किल होता है, जिससे जांच में भी अड़चन आती है. जानकारी के अनुसार, कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टैक्स में छूट दी गयी है. इसी का फायदा उठाकर कई वाहन मालिक बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के ट्रॉली चलवा रहे हैं. यह न सिर्फ अवैध है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक साबित हो रहा है. प्रखंड मुख्यालय और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना किसी रोक-टोक के चल रहे हैं. स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिली है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन