186 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच बाइकें जब्त

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 6:10 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सोमवार को मीरगंज और कुचायकोट थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 186 लीटर देसी शराब बरामद की.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सोमवार को मीरगंज और कुचायकोट थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 186 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ पांच बाइकें भी जब्त की है. जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान ग्राम घोसिया के तीन मोहानी के पास से दो बाइकों पर लदी 126 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इस मामले में सींगहा गांव निवासी शिवजी चौधरी का पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं, कुचायकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भठवां मोड़ के पास छापेमारी की. इस दौरान तीन बाइकों से 60 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. मौके से बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बंगरा निवासी विजय साह का पुत्र मनीष कुमार और यूपी के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजबली मिश्रा का पुत्र विवेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन तस्करों का नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ है. लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन