दुकान का दरवाजा तोड़ 30 मोबाइल और नकद समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
दुकान का दरवाजा तोड़ 30 मोबाइल और नकद समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर बाजार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेखौफ चोरों ने बाजार स्थित ‘आशीष मोबाइल’ नामक दुकान का दरवाजा तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर बाजार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेखौफ चोरों ने बाजार स्थित ‘आशीष मोबाइल’ नामक दुकान का दरवाजा तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान के अंदर रखे कीमती मोबाइल फोन और नकद समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. दुकानदार हरकेश कुमार सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गये थे. रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गये. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की इस बड़ी वारदात की जानकारी हुई. चोरों ने बेहद शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है. पकड़े जाने के डर से चोरों ने न केवल कीमती सामान चुराया, बल्कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ लिया और अपने साथ ले गये ताकि पुलिस को कोई फुटेज न मिल सके. इस चोरी में करीब 30 पीस नये स्मार्टफोन, गल्ले में रखे 36 हजार रुपये. भारी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज, सीसीटीवी का डीवीआर ले गये थे चोर. बाजार की बीच दुकान में दरवाजा तोड़कर हुई इस चोरी से स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है. पीड़ित दुकानदार ने भोरे थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन