फुलवरिया में बाजार से लेकर पिकनिक स्पॉट तक रही चहल-पहल

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में बाजार से लेकर पिकनिक स्पॉट तक रही चहल-पहल

फुलवरिया. नया साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को फुलवरिया में जश्न का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही लोगों में नये साल को लेकर खासा उत्साह नजर आया.

विज्ञापन

फुलवरिया. नया साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को फुलवरिया में जश्न का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही लोगों में नये साल को लेकर खासा उत्साह नजर आया. घरों से लेकर बाजारों तक रौनक रही और लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. बथुआ बाजार सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नये कपड़े, खानपान की सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर चहल-पहल बनी रही. नये साल के अवसर पर पिकनिक मनाने वालों की संख्या भी काफी रही. क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट्स पर युवाओं से लेकर परिवारों तक ने खुले आसमान के नीचे पिकनिक का आनंद लिया. लोगों ने अपने-अपने तरीके से तरह-तरह के व्यंजन बनाये और दिन भर मस्ती के माहौल में समय बिताया. दोपहर बाद मौसम में सुधार होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ और बढ़ गयी. प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. सबसे अधिक युवाओं की मौजूदगी फुलवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिली, जहां पिकनिक और नये साल का जश्न मनाने पहुंचे युवा उत्साहित नजर आये. कुल मिलाकर फुलवरिया में नववर्ष का पहला दिन उल्लास, उमंग और खुशियों के साथ मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन