छात्रों ने अभिभावकों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 6:20 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. स्वीप कोषांग के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर के सरकारी स्कूलों में संदेश एवं पत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपने अभिभावकों के नाम मतदान से जुड़ा संदेश लिखा और उन्हें मतदान अवश्य करने की अपील की. शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि वे यह पत्र अपने अभिभावकों तक अवश्य पहुंचाएं. कुछ स्कूलों में छात्रों के प्रेरणादायक संदेश स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी लगाये गये. इस अवसर पर चेतना सत्र में शिक्षकों ने मतदान के महत्व पर चर्चा की और छात्रों को अपने घरों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. मांझा प्रखंड के मध्य विद्यालय पिपरा, प्राथमिक विद्यालय भैसही और प्लस टू स्कूल देवापुर पुरदिल में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि पत्र लेखन कार्यक्रम जिले के सभी स्कूलों में आयोजित किया गया है. साथ ही स्कूलों को आगे भी मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन