फुलवरिया में राशन कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर 16 जनवरी तक विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में राशन कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर 16 जनवरी तक विशेष शिविर

फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड में राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़ने के लिए मिशन मोड अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड में राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़ने के लिए मिशन मोड अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा. यह अभियान 2 जनवरी से प्रारंभ होकर 16 जनवरी तक चलेगा. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि पंचायत स्तर पर लगाये जाने वाले इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को समय पर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद योजना से वंचित न रह जाये. अभियान के पहले चरण में 2 से 6 जनवरी तक चुरामन चक, फुलवरिया, पैकौली बद्दो एवं बथुआ बाजार पंचायतों में विशेष शिविर लगाये जायेंगे. दूसरे चरण में 7 से 11 जनवरी तक मजिरवा कला, गिदहां, चमारी पट्टी और बैरागी टोला पंचायतों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. वहीं अंतिम चरण में 11 से 16 जनवरी तक कोयला देवा, गणेश डूमर, कररिया तथा माझा पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे.

सभी पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़े जायेंगे

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में उन सभी पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़े जायेंगे, जो अब तक किसी कारणवश योजना के लाभ से वंचित हैं. इसके लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र तथा परिवार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा. शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी-अपनी पंचायतों में लगने वाले शिविरों में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं. इस अभियान के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि फुलवरिया प्रखंड का कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित न रहे और सभी को समय पर राशन का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन