विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने किया चेकपोस्ट व गंडक दियारा क्षेत्र का निरीक्षण
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 5:48 PM
गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया.
गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर अहिरौली चेकपोस्ट तथा यादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर तेगराही, धरमपुर, भगवानपुर, भसही, खरगौली सहित गंडक नदी के दियारा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि दियारा इलाकों में अवैध शराब, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा नाव के माध्यम से होने वाले अवैध आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाये. चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने और चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने थाना प्रभारियों को नियमित रूप से गश्त बढ़ाने, गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखने और दियारा क्षेत्रों में नाव से भी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और जनता में विश्वास बनाये रखें ताकि गोपालगंज जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










