एसपी ने देर रात थावे और मीरगंज थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने देर रात थावे और मीरगंज थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा देर रात थावे थाना और मीरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा देर रात थावे थाना और मीरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में चल रही रात्रि वाहन चेकिंग व्यवस्था का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से ड्यूटी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की. एसपी ने रजिस्टर, वायरलेस व्यवस्था, गश्ती दल की स्थिति तथा रात्रि ड्यूटी की सतर्कता की भी जांच की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाये रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सजगता बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन