गोपालपुर में आम के बगीचे से शराब के साथ तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर में आम के बगीचे से शराब के साथ तस्कर धराया

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनहरवा गांव स्थित एक आम के बगीचे से 45 पीस देसी बंटी-बबली शराब बरामद की है.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनहरवा गांव स्थित एक आम के बगीचे से 45 पीस देसी बंटी-बबली शराब बरामद की है. मौके से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालपुर थाना के देउरवा गांव के निवासी रामनाथ सिंह के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान एक बाइक भी जब्त की गयी, जिसका उपयोग शराब ढोने के लिए किया जा रहा था. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में देसी शराब की खेप छिपाकर रखी गयी है. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की, जिसमें यह बरामदगी हुई. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन