169 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन
169 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

गोपालगंज. कटेया थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 169.2 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 169.2 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान सिधारिया स्याही के पास की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. इसी क्रम में जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. जब वाहन की गहन तलाशी ली गयी, तो सीट के नीचे बने विशेष तहखाने से कुल 169.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के गोहाना गांव निवासी सतपाल सैनी का पुत्र गगन सैनी के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है. जबकि कटेया थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्कर शराब को कहां पहुंचाने वाला था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन