50 लीटर शराब के साथ सीवान का धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 20 Apr 2025 6:45 PM

विज्ञापन

बरौली. माधोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के एक धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बरौली. माधोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के एक धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया धंधेबाज सीवान जिले के बड़हरिया थानान्तर्गत कुवही गांव का राजू पासी है, जो बाइक पर एक बोरे में भर कर दारू बेचने के लिए आया था. थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीवान का कोई धंधेबाज बाइक से बेचने के लिए दारू लेकर आ रहा है. पुलिस ने सूचना के अनुसार सरेयां नरेन्द्र गांव में चौकसी बढ़ा दी तथा थानाध्यक्ष स्वयं धंधेबाज की टोह में लगे रहे. कुछ देर के बाद एक युवक बाइक पर पीले थैले में कुछ लादकर आता दिखा. शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस के जवानों ने बाइक सवार को पकड़ लिया. बाइक पर लदे पीले थैले की तलाशी ली गयी, तो उसमें झोले में रखे 50 लीटर देसी शराब के पाउच मिले. पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक और शराब को थाना लायी और शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY TIWARI

लेखक के बारे में

By SANJAY TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन