गोपालगंज: श्रीपुर में प्रतिबंधित मांस की कथित अवैध बिक्री पर कार्रवाई, तीन के खिलाफ प्राथमिकी; आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी
श्रीपुर थाने का बोर्ड | Prabhat Khabar Network
श्रीपुर के सवनही पट्टी गांव में प्रतिबंधित मांस की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव में प्रतिबंधित मांस की गैर-कानूनी बिक्री के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सवनही पट्टी गांव में प्रतिबंधित मांस की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के स्वबयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.
तीन आरोपी नामजद
दर्ज केस में सवनही पट्टी गांव निवासी रहमुद्दीन साईं के पुत्र टुनटुन साईं, मोहम्मद हुसैन के पुत्र अब्दुल रहमान तथा मोहम्मद ईशा को नामजद आरोपी बनाया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. घटना के बाद से एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










