भोरे में मुख्यमंत्री विवाह भवन का भूमि पूजन, शहीद मनीष तिवारी स्मृति द्वार का भी उद्घाटन; मंत्री सुनील कुमार रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

भूमिपूजन करते मंत्री सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network

भोरे प्रखंड में मुख्यमंत्री विवाह भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. इसके साथ ही अमर शहीद मनीष तिवारी स्मृति तोरण द्वार का भी विधिवत उद्घाटन किया गया. स्थानीय मंत्री सुनील कुमार ने दोनों कार्यक्रमों में शिरकत की.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे: भोरे प्रखंड की चकरवा खास पंचायत में शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री विवाह भवन का भूमि पूजन किया. इसके पश्चात उन्होंने चफवां गांव के मुख्य मार्ग पर निर्मित अमर शहीद मनीष तिवारी स्मृति तोरण द्वार का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ भूमि पूजन

चकरवा खास पंचायत भवन परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि विजय तिवारी ने पंडित रामाजी मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की रस्म पूरी की. इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक लोक मांगलिक गीत गाकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया.

अपने संबोधन में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह मंडप भवन के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को विवाह एवं अन्य सामाजिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पंचायत में आधारभूत संरचना का विस्तार होगा.

शहीद मनीष तिवारी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

भूमि पूजन के उपरांत मंत्री चफवां गांव पहुंचे, जहां स्कूली बच्चों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद मुखिया अर्पिता देवी एवं मंत्री सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से अमर शहीद मनीष तिवारी स्मृति तोरण द्वार का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने अमर शहीद मनीष तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर मुखिया मोहन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिंदा कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्र, उप प्रमुख विनय मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा, समाजसेवी अमित मिश्रा, राजकिशोर शुक्ला, पप्पू शुक्ल, टीपू सिंह, रत्नेश राय, बब्लू दीक्षित, शत्रुघ्न गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: गोपालगंज: कुचायकोट से बाबा धाम के लिए 51 कांवरियों का जत्था रवाना, बाबा दोनाशुक्ल मंदिर में की पूजा-अर्चना


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन