आठ दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन थावे से चलेगी साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
आठ दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन थावे से चलेगी साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस

थावे. गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पिट संख्या एक और दो पर मरम्मत कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अब अस्थायी रूप से थावे जंक्शन तक किया जायेगा.

विज्ञापन

थावे. गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पिट संख्या एक और दो पर मरम्मत कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अब अस्थायी रूप से थावे जंक्शन तक किया जायेगा. यह विस्तार 8 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा. रेल प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी. जानकारी के अनुसार, 19 जून से 6 दिसंबर तक ट्रेन संख्या 19409, साबरमती-थावे एक्सप्रेस हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 10:35 बजे साबरमती से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन गोरखपुर 16:50 बजे, कप्तानगंज 18:05 बजे, पड़रौना 18:42 बजे, तमकुही रोड 19:20 बजे होते हुए रात 8:30 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी. इसके अलावा, वापसी में ट्रेन संख्या 19410, थावे-साबरमती एक्सप्रेस, 21 जून से 8 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को थावे जंक्शन से रात 1:00 बजे रवाना होगी. यह तमकुही रोड 1:43 बजे, पड़रौना 2:30 बजे, कप्तानगंज 3:30 बजे और गोरखपुर 4:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन साबरमती अगले दिन सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन