जादोपुर थाने की पुलिस ने देसी शराब के साथ एक कार की जब्त, तस्कर फरार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
जादोपुर थाने की पुलिस ने देसी शराब के साथ एक कार की जब्त, तस्कर फरार

गोपालगंज. जादोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतुरबगहां बांध के पास वाहन जांच अभियान के दौरान 162 लीटर देसी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतुरबगहां बांध के पास वाहन जांच अभियान के दौरान 162 लीटर देसी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग से अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है. इसके बाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतुरबगहा बांध के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी. कार से 162 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके पर ही शराब से लदी कार को जब्त कर लिया. हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब्त शराब को बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस शराब तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन