रात्रि गश्ती में पुलिस रही सतर्क, बैंक, एटीएम व बाजारों की सघन जांच की

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
रात्रि गश्ती में पुलिस रही सतर्क, बैंक, एटीएम व बाजारों की सघन जांच की

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती अभियान तेज किया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती अभियान तेज किया गया है. इस क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा बैंक, एटीएम, बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की जा रही है. रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर आवश्यक पूछताछ की गयी. वहीं बिना कागजात पाये जाने पर चालान की कार्रवाई भी की गयी. पुलिस टीम ने दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन